लक्ष्मीबाई व इंदिरा गांधी को किया नमन
Nov 19 2020
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व देश को आजादी दिलाने के लिए अलख जगाने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई को उनके जन्मदिन के मौके पर शहर जिला कांग्रेंस के पदाधिकारियों ने नमन किया। छत्री बाजार स्थित लेडिज पार्क स्थित स्व. इंदिरा गाधाी की प्रतिमा पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रदांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान को याद किया। वहीं गुरुवार को लक्ष्मीबाई जयंती के मौके पर पड़ाव स्थित लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचकर सैकड़ों कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
लेडिज पार्क में स्व. गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि विकास ही नहीं बल्कि गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों का सही क्रियान्वयन कर सरकार की योजना का लाभ हर गरीब को मिलने के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं से ही देश में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले गरीब योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार पाकर समृद्ध हो सके। स्व. गांधी को देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कुशल प्रशासक के रूप में आज भी याद करता है, उनके द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अंत में शर्मा ने कहा कि हम सभी स्व.गंाधी द्वारा बताए गए मार्ग को अपनाकर देश को मजबूत बनाएंगे।
इसी के साथ ही गुरुवार को ही वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। क ांग्रेस के अलावा शहर के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी लेडिज पार्क स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं पड़ाव स्थित लक्ष्मीबाई समाधि पर भी कई राजनैतिक दलों के पदाधिकारियेां व सामाजिक संगठनों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना को याद किया।
इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार, बालेन्दु शुक्ल चंद्रमोहन नागौरी, महाराज सिंह पटेल, अमर ङ्क्षसह माहौर, सरमन राय, आनंद शर्मा, राकेश पाराशर, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह, वीर सिंह तोमर, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि ठाकुर, डा. श्रीराम सविता, ऊदल ङ्क्षसह यादव सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष शर्मा का मनाया जन्मदिन
गुरुवार ुबह लक्ष्मीबाई की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुष्पांजलि के दौरान पता चला कि गुरुवार को शहर जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा का भी जन्मदिन है, वैसे ही मौके पर उपस्थित सैकड़ों कांग्रेंस नेताओं ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









