अच्छे काम पर इनाम, गलती पर मिलेगी सजा, क्राइम बैठक में एसपी ने दी चेतावनी

Nov 19 2020

ग्वालियर। अच्छे काम पर इनाम और गलती पर सजा के लिए तैयार रहे। काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह बात गुरुवार को जिले के अफसरों की क्राइम बैठक लेते हुए पुलिस कप्तान अमित सांघी ने पुलिस कंट्रोल संभागार में कही। इस अवसर पर एएसपी सत्येन्द्र सिंह, सुमन गुर्जर, पंकज पाण्डे सहित अन्य अफसर मौजूद थे। 
उन्होंने कहा कि विवेचना के साथ ही मामलों के निकाल प्राथमिकता से तय करे और प्रतिदिन एएसपी अपने सर्किल के एक थाने की समीक्षा कर वहां पर होने वाले निकाल की रिपोर्ट सप्ताह में उन्हें सौंपेगे। जिस थाना प्रभारी की लापरवाही मिली वह सजा के लिए तैयार रहे और अच्छा काम करने वाले को इनाम दिया जाएगा। 
कप्तान ने पुलिस अफसरों से साफ शब्दों में कहा कि पॉस्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट, महिलाओं सबंधी अपराध व गंभीर अपराधों के  मामलों में किसी तरह की लावरवाही ना होने पाए और पीडि़त की शिकायत पर प्राथमिकता से कार्रवाई करे। 
उन्होंने थाना प्रभारियों से कहां कि सुबह-शाम गणना में बीट प्रभारी व जवानों को संवाद कर उनकी ड्यूटी की प्राथमिकता की जानकारी दे, जिससे वह बीट में काम कर आपकों दे।
सड़कों पर दिखे पुलिस
पुलिस जवान और अफसरों को थाने की जगह बीट में निकाले, जिससे सड़कों पर पुलिस की गतिविधी बढ़े वहीं थाना क्षेत्र में जो सहायता केंद्र बनाए गए है वहां पर संबंधित अफसर अपनी उपस्थित दर्ज करें। जिससे पीडि़त थाने पहुंचने से पहले ही उनसे मदद ले सके और थाने का लोड़ कम हो।