भिंड रोड पर बस से कुचलकर रेलवे कर्मचारी की मौत
Nov 19 2020
ग्वालियर। भिंड रोड स्थित उन्नत प्रशिक्षण केंद्र के पास बस से कुचलकर बृज मोहन भाटिया की मौत हो गई। मृतक रेलवे में कार्यरत थे। रात को खाना खाने के बाद सड़क पर वॉक कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से गोला का मंदिर की तरफ से आई बस ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। मृतक के पुत्र अरुण भाटिया की रिपोर्ट पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आदित्यपुरम निवासी बृजमोहन भाटिया (53) पुत्र नत्थीलाल भाटिया रात को घर से निकलने के बाद भिंड रोड पर वॉक कर रहे थे। उन्नत प्रशिक्षण केंद्र के पास तेज गति से आई यात्री बस ने पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। घटनास्थल पर जैसे ही भीड़ जमा होने लगी तो चालक बस छोड़कर भाग गया। बताया गया है कि बस गोला का मंदिर की तरफ से मालनपुर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले घायल बृजमोहन भाटिया को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को डाक्टरी परीक्षण के लिए डेड हाउस पहुंचा दिया और बस को दुर्घटनास्थल से थाने पहुंचाया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद गुरुवार की सुबह शव का पीएम कराने के बाद स्वजनों को सौप दिया है। महााराजपुरा थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग ने बताया कि बस चालक के खिलाफ प्रकरण रात में दर्ज कर लिया था। दुर्घटना की पड़ताल कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









