कचरा-कचरा देख शहर कलेक्टर भी हुए नाखुश
Nov 19 2020
ग्वालियर। शहर की सफाई व्यवस्था इतनी बदहाल हो चुकी है कि रोजाना सैकड़ों ंगंदगी से जुड़ी शिकायतें कलेक्टर के पास पहुंचने के बाद स्वयं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ही सड़कों पर उतरना पड़ा। क लेक्टर बंगले से लेकर फोर्ट रोड स्थित द्वारकापुर कॉलोनी तक निरीक्षण के दौरान जिले के मुखिया को मुख्य सड़कों से लेकर पाश कॉलोनी में गंदगी के ढेर लगे दिखे वहीं कॉलोनियों में सीवर का पानी सड़क पर बहता मिला। मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों व संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को डीएम ने निर्देशित किया कि चार दिनों में मुझे शहर पूरी तरह से स्वच्छ दिखना चाहिए।
शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाली ईको ग्रीन कंपनी मैदान छोड़ चुकी है ऐसे में शहर की सफाई का जिम्मा नगर-निगम के हाथ में है लेकिन तीन हजार सफाई कर्मचारियों की फौज होने व कचरा परिवहन के सैकड़ों संसाधन निगम महकमें के पास मौजूद होने के बाद भी दीपावली के बाद से ही पूरा शहर कचरा-कचरा दिख रहा है। गंदगी क ो लेकर डीएम सिंह के पास लगातार पहुंच रही शिकायतों के बाद गुरूवार सुबह सिंह स्वयं ही एक्शन मोड में दिखाई दिए और एसडीएम व निगम के संबधित अधिकारियों को लेकर शहर का निरीक्षण करने निकल पड़े।
डीएम ने गुरूवार को साईं बाबा मंदिर के पास, जीडीए के पास स्थित रवि नगर द्वारकापुरी आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम अपने सभी संसाधन लगाकर शहर के सभी वार्डों में अभियान चलाएं और बेहतर सफाई व्यवस्था शहरवासियों को दें। इसके साथ ही शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया कि सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।
एसडीएम के नेतृत्व में गठित की टीमें
शहर की सफाई व्यवस्था वापस पटरी पर लाई जा सके इसके लिए शहर को तीन जोन में बांटकर सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को सौंपी गई है। संबंधित एसडीएम डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली निगम सफाई की टीमों की मॉनीटरिंग कर रोजाना सफाई व्यवस्था का फीड बैक लेकर डीएम को अवगत कराएंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रदीप तोमर, उपायुक्त हसीन अख्तर, क्लस्टर ऑफिसर महेंद्र अग्रवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









