पुरानी रंजिश पर दो पक्ष भिड़े, एक दर्जन घायल
Nov 18 2020
ग्वालियर। जायदाद के बटवारे को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजकर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी हफ्ते पुत्र गफूर अहमद व जाकिर हुसैन में बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते उनके परिजन भी विवाद में उतर आए और लाठी, डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के घायलों को उपचार के लिए भेज कर जाकिर की शिकायत पर हफ्ते व उनके परिजनों के खिलाफ और हफ्ते की शिकायत पर जाकिर व उनके परिजनों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों पक्षों की भिड़ंत में जाकिर हुसैन, लल्ले, रवि, रज्जाक हुसैन, जगीर अहमद, शंकरा अहमद, नौसाद व हफ्ते अहमद घायल हो गए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









