श्रद्धेय कैलाष सारंग का निधन हम सबके लिए अत्यंत दुख की घडी है

Nov 18 2020

ग्वालियर। श्रद्धेय कैलाश सारंग का निधन हम सबके लिए अत्यंत दुख की घड़ी है। वे जब तक जिए उन्होंने भाजपा के कार्यो का विस्तार कैसे हो, नए कार्यकर्ताओं का निर्माण कैसे हो, इसी सोच के साथ निरंतर पार्टी की सेवा की। स्व. कैलाश सारंग के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी का यह भव्य स्वरूप बना है। पहले जनसंघ, फिर जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी का संगठन उन्होंने प्रदेश में खडा किया। स्व. सारंग  जैसे व्यक्ति युगों में पैदा होते हैं और हम सब के लिए उनका जीवन और कार्यप्रणाली प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने सदैव दुविधा से निकालने में सभी को सहयोग किया। यह बात बुधवार को मुख्य वक्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद स्व. कैलाश सारंग को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। 
उन्होंनेे कहा कि मध्य प्रदेश में जनसेवा को जीवन भर अपनाने वाले स्व. श्री कैलाश सारंग समर्पित समाज सेवी थे। उनकी संगठन क्षमता अद्भुत थी। उन्होंने लाखों समाजसेवक तैयार किए। वे अपनी युक्ति और बुद्धि से निरंतर प्रयत्न करते हुए किसी भी संगठन को नई शक्ति प्रदान करते थे। वे एक लेखक कवि और पत्रकार भी थे। उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है उसे भरना मुश्किल होगा।
श्रद्धांजलि सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा, अभय चौधरी, विवेक जोशी, जयप्रकाश राजौरिया, बृजेंद्र सिंह जादौन, घनश्याम पिरौनिया ने भी संबोधित किया।
श्रद्धांजलि सभा में अरविंद राय, अशोक बांदिल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, गौकुल कैबरे, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, प्रमोद खंडेलवाल, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, गंगाराम बघेल, विनय जैन, चेतन मंडलोई, विकास गिरि, प्रयाग तोमर, सतीश बोहरे, जगत कौरव, राजू सेठ, रमाकांत महेते, विनती शर्मा, रितु शेजवार, रेशु राजावत, संतोष गोडयाले, नूतन श्रीवास्तव, बिरजू शिवहरे, राजू पलैया, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।