चाटर्ड एकाउंटेंट, वकील और आर्किटेचर के ऑफिसों के ताले तोड़ ले गए नकदी

Nov 18 2020

ग्वालियर। सर्दी आते ही चोर गैंग रात्रि को सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम देने पर अमादा है। पुलिस की नाइट गश्त न होने का फायदा चोर उठा रहे हैं। इंदरगंज थाने से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित ज्येन्द्रगंज मार्ग पर बने परिकल्प टॉवर की पहली और दूसरी मंजिल पर बने चाटर्ड एकाउंटेंट, वकील और आर्किटेचर के दस ऑफिसों को चोर गैंग ने निशाना बनाया है।
चोर एक के बाद 9 से 10 (फ्लैट)ऑफिस के ताले तोड़कर हजारों रुपए की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। एक साथ इतनी चोरी होने के बाद क्षेत्र के लोग जहां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वही पुलिस की सुरक्षा प्रणाली की भी पोल खोल दी हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की रात को चोरों ने परिकल्प टॉवर में एक के बाद दस ऑफिसों के के ताले तोड़ तोड़ डाले और हजारों की नकदी ले उड़े। सुबह चेारी का पता चला तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यहां से चोरों ने अरुण कुमार जैसवानी सीए, विशाल गुप्ता सीए, सुभाष बिचोलिया आर्किटेट, सुनीता गुप्ता, वर्मा अकाउंटेंट और वकील डीपी सिंह समेत अन्य के ऑफिस के ताले तोड़ नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सुबह चोरी होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट विशेषज्ञ को मौके पर बुलाकर आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस सभी दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
सिर्फ कैश पर ही हाथ डाला
एक पीडि़त ने बताया कि उसके ऑफिस के काउंटर में पांच हजार रुपए रखे थे। अन्य अधिवक्ता ने कहा कि उसके 45हजार रुपए ले गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें कुछ लोग आत-जाते दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीसीटीवी में दिखे चोर
परिकल्प टॉवर में करीब सभी जगह पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। चोरों के फुटेज सामने आए हैं। जिसमें दो चोर कैमरे में कैद हुए हैं। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। इधर चोरी की वारदात कैमरे के कैद होती देख चोरों ने कैमरे की वायर तोडऩे का भी प्रयास किया है लेकिन वह उसमें सफल न हो सके।