दो आचार्यश्री को जैन समाज ने की विनयांजलि समर्पित
Nov 18 2020
ग्वालियर। राजस्थान बारां में चातुर्मास कर रहे आचार्य शान्ति सागर क्षाणी परपरा के षष्ठम पट्टाचार्य आचार्यश्री ज्ञान सागर महाराज एवं गुजरात स्थित जैन तीर्थ गिरनार में चातुर्मास कर रहे गिरनार गौरव आचार्यश्री निर्मल सागर महाराज की समाधि होने पर उपनगर ग्वालियर स्थिति श्री दिण्लाला गोकुल चंद जैसवाल जैन पंचायती मन्दिर लोहामंडी ग्वालियर के प्रांगण मे कमेटी एवं जैन समाज की ओर से विनयांजलि सभा आयोजित की गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि विनायजंलि सभा का शुभारंभ आचार्य शान्ति सागर क्षाणी परपरा के षष्ठम पट्टाचार्य आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज एवं तीर्थ गिरनार में चातुर्मास कर रहे गिरनार गौरव आचार्यश्री निर्मल सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विनयांजलि सभा में समाज के जिनेंद्र कुमार जैन, अमर चंद जैन, मुकेश कुमार जैन,महावीर प्रसाद जैन, पदम चंद जैन, देवेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, प्रभात जैन, आलोक जैन, राजुल जैन ने उनके जीवन पर शब्दों से विनयांजलि समर्पित की, वहीं महिला और पुरुषों काफी संख्या में मोजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









