मां बेटी की रेल से कटकर मौत

Nov 18 2020

ग्वालियर। बुधवार सुबह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित अकबरपुर ट्रेक के पास एक महिला व एक बच्ची की रेल से कटकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल पहले मृतक महिला के पति की मौत भी इसी जगह पर रेल से कटकर हो गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पुरानी छावनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित अकबर पुर में बीना वर्मा उम्र 28 साल अपनी तीन साल की बेटी के साथ रहती थी, उसकी मानसिक स्थिति भी पिछले कुछ दिनों से ठीक नही थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। बुधवार सुबह उसका भाई रोहित दूध लेने के लिए बाहर गया, तभी मृतका बीना अपनी तीन साल की बेटी अंकिता को साथ लेकर पीछे पीछे चल दी। अभी वह रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर ही रही थी कि तभी ट्रेन की चपेट में आ जाने से माँ, बेटी की घटनास्थल पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। बताया गया है कि तीन साल पहले मृतक महिला के पति विकास वर्मा की भी इसी जगह रेल से कटकर मौत हो गयी थी।
इनका कहना है
अकबरपुर में रहने वाली बीना व उसकी तीन साल की बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थी, जिसका इलाज भी चल रहा। करीब तीन साल पहले मृतक महिला के पति विकास वर्मा की भी इसी जगह रेल से कटकर मौत हो गयी थी। 
सुधीर सिंह कुशवाह,थाना प्रभारी पुरानी छावनी