अभी छाए रहेंगे बादल दिन गर्म, रात में सर्दी
Nov 18 2020
ग्वालियर। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाब के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिनों में ग्वालियर में भी बादल छाए रहेंगे। अगले दो- चार दिनों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम से आ रही हवाओं के कारण दिन और रात में उसस भरी गर्मी महसूस की जा रही थी। हालांकि पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी हो गया है। जिसके कारण मंगलवार को हल्की ठंड महसूस की गई।
मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर के शुरूआती दौर में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगती हैं। नवंबर में ठंड का असर तेज हो जाता है। खास तौर से दीपावली के बाद। लेकिन दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। पिछले पांच दिनों से पारा स्थिर है। मौसम में आए बदलाव के कारण सर्दी-खांसी के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी उार पूर्वी हवाएं चल रही है लेकिन एक दो दिन में पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाब के क्षेत्र के असर से जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









