अग्रकुल महिला समिति द्वारा दीप संग दीपावली प्रतियोगिता का आयोजन

Nov 18 2020

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति ने खुशियों के उत्सव दीवाली पर एक प्रतियोगिता दीप संग दीवाली का आयोजन किया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को दीपक के साथ दीवाली मनाते हुए पिक्स सेंड करने थे। इसमें अभी तक 120 प्रतिभागी भाग ले चुके है। इसका ए ग्रुप बालिका वर्ग के लिए और बी ग्रुप महिला वर्ग के लिए रखा गया। संस्था अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने बताया की इसका रिजल्ट 25 नवंबर को घोषित किया जायेगा। इसकी जज पूनम सप्रा और संयोजिका नीलम अग्रवाल है। विजेता प्रतिभागियों को संस्था की तरफ से ईसर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।