लापता युवक की लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

Nov 18 2020

ग्वालियर। दो दिन से लापता युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई मिली है। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता फिलहाल नहीं चला है। घटना डबरा थाना क्षेत्र के नीखरा कृषि फार्म के पास बुधवार सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके  पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत कैसे हुई है। 
डबरा थाना क्षेत्र स्थित चौहान मोहल्ला निवासी रामेश्वर सिंह (27) पुत्र रामसिंह चौहान दो दिन से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह सूचना मिली कि उसकी लाश नीखरा कृषि फार्म के पास सड़क किनारे पड़ी हुई है। लाश मिलने का पता चलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत कैसे हुई है।