बीमारी से परेशान होकर रेलवे कर्मचारी ने लगाई आग, मौत
Nov 17 2020
ग्वालियर। पड़ाव थाना के रेलवे कॉलोनी में बीमारी से त्रस्त होकर एक रेलवे कर्मचारी ने स्वयं आग लगा ली। उसे जली हालात में जयारोग्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। पड़ाव पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में आनंद प्रकाश पुत्र वंशीलाल उम्र 53 वर्ष किसी गंभीर बीमारी से बहुत परेशान थे।
उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन दर्द से आराम नहीं मिल रहा था। सोमवार को देर शाम उन्होंने अपने मकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जैसे ही आग लगाई तो उनके परिजनों ने मिलकर आग बुझाई। लेकिन तब तक वे काफी जयादा जल चुके थे। परिजनों ने बताया कि हम उन्हें लेकर अस्पताल लेकर आए सुबह के समय उनकी मौत हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









