अब शहरवासी डिजीटली देखेंगे शहर की विरासत
Nov 17 2020
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़े के पास स्काउट एंड गाइड के परिसर में बनाए गए डिजिटल संग्रहालय मंगलवार से आम सैलानियों के लिए खोल दिया गया। इसमें पहुंचने वाले सैलानी ग्वालियर व आसपास की धरोहर व कलाओं का दीदार डिजिटल मोड पर कर सकेंगे। संग्रहालय में ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वस्तु, परिधान, जीवनशैली, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी सहित कई सुविधाओं को डिजिटल फार्म में प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रारंभ में कुछ दिनों तक संग्रहालय आमजनों के लिए निशुल्क रहेगा।
डिजीटल संग्रहालय आम लोगों के लिए प्रारंभ करने से पूर्व मंगलवार को ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने संग्रहालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीईओ श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि संग्रहालय में पूर्णरुप से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए तथा संग्रहालय में आने वाले सैलानियों के लिए सैनेटाइजर व मास्क अनिवार्य करें। इसके साथ ही संग्रहालय में आने वाले प्रत्येक सैलानी का ट्रेम्प्रेचर प्रवेश द्वार पर ही लिया जाए।
आमजनों तक अंचल की धरोहर की जानकारी पंहुचाने के उददेश्य से प्रारंभ किए गए डिजीटल संग्रहालय के प्रचार प्रसार के लिए शुरुआती दिनों में आमजनों के लिए संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। संग्रहालय में सैलानियों के भ्रमण का समय प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक रहेगा। सैलानियों के भ्रमण के लिए संग्रहालय में 16 गैलरियां बनाई गई हैं। संग्रहालय का निर्माण कुल क्षेत्रफल 3500 वर्गफीट है।
सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह ने बताया कि इस संग्रहालय में ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वस्तु, परिधान, जीवनशैली, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी सहित कई विधाओं को आधुनिक तरिके से डिजिटली प्रदर्शित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर संभाग की स्थानीय चितौरा कला, मधुमती कला तथा मृणुशिल्प जैसी कलाओं को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया गया है। यहां पर आकर पर्यटक 16 गैलरियों में सजे ग्वालियर के इतिहास, यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प और अन्य बातो को अत्याधुनिक आईटी उपकरणो का प्रयोग करके देख सकेंगे। इस संग्रहालय में वर्चुअल रियलटी का समावेश भी किया गया, जिसके द्वारा सैलानी इतिहास की किसी स्थल की वास्तविकता को महसूस कर सकेगे।
सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह ने संग्रहालय में आने वाले सैलानियों से अपील की है कि संग्रहालय में आते समय कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करें तथा सोशल डिस्टिेंसिंग बनाते हुए मास्क एवं सैनेटाइजर का उपयोग करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









