ग्वालियर पुलिस ने गुम हुए लेपटॉप को सामान सहित कराया वापस
Nov 17 2020
ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर में अति. पुलिस अधीक्षक शहर-पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कॉल कर बताया कि कुछ युवकों को मांडरे वाली माता के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास एक लेपटॉप बैग मिला है जिसे उन्होने पुलिस कन्ट्रोल मे भिजवाया है। एसएएफ कॉलोनी, क्वाटर नं 40, जवाहर कॉलोनी, कम्पू निवासी राहुल सिंह राजावत पुत्र स्व. संतोष सिंह राजावत ने पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर मे पदस्थ सउनि ओमप्रकाश शर्मा को बताया कि वह अपनी बुआ के साथ मांडरे वाली माता मंदिर गये थे। वापस आते समय उसे हनुमान मंदिर के पास मुझे एक बैग मिला जो कि अमेरिकन टूरिस्टर कंपनी का था। आसपास देखने पर मुझे कोई नही मिला। बैग खोलकर देखने पर उसमें लेपटॉप व कुछ कपड़े मिले। इसकी सूचना मैंने घर पहुंचकर अति. पुलिस अधीक्षक शहर-पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर को दी उन्होने मुझे सुबह बैग सहित लेपटॉप को पुलिस कन्ट्रोल रूम में जमा कराने के लिये कहा। सउनि ओमप्रकाश शर्मा ने बैग की छानबीन करने पर उसमें एक एप्पल का लैपटॉप, एक मोबाइल रेडमी कंपनी का तथा कुछ कपड़े मिलें। मोबाइल की जांच करने पर उसमें दिल्ली का एक नंबर मिला, उक्त नंबर पर बात करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लेपटॉप फूलसिंह सिंह राजपूत का है जो कि लहार से ग्वालियर आते समय बस मे छूट गया था। वैग व सामान के संबंध में छानबीन करने के उपरांत सउनि द्वारा उक्त लेपटॉप का बैग, चार्जर व कपड़ो सहित लेपटॉप मालिक के स्थानीय रिश्तेदार मुनेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत निवासी गुलाब पुरी बड़ेगांव ग्वालियर के सुपुर्द किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









