लक्ष्मी नारायण मंदिर में मना अन्नकूट

Nov 16 2020

ग्वालियर। जनक गंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर वर्ष की भांति गोवर्धन पूजा अर्चना चुनिंदा भक्तों के साथ की गई साथ ही भक्तों द्वारा और मंदिर कमेटी द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गोवर्धन भगवान की विशेष झांकी के साथ मंदिर पहुंचे भक्तों ने श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन किए कोरोना काल के चलते इस बार यह आयोजन मंदिर  कमेटी के अलावा चुनिंदा भक्तों  के साथ ही मनाया जिसमें शाम 7 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और गोवर्धन की आरती की गई उसके बाद श्री जी को 56 प्रकार के भोग लगाकर अन्नकूट का वितरण किया।