लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा आओ मनाएं छोटी दीवाली पर बड़ी दीवाली

Nov 16 2020

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा आओ मनाएं छोटी दीवाली पर बड़ी दीवाली का आयोजन फ्लैग पॉइंट कटोरताल पर मनाया गया। जिसमें क्लब द्वारा क्लब के सदस्यों के यहां काम करने वाले वर्कर्स, कामवाली बाई एवं जरूरतमंदो लोगों के बच्चों को नवीन वस्त्र, फुलझड़ी पटाखे, मोमबत्ती, मिठाई व चॉकलेट का वितरण किया गया।  इसमें क्लब के सभी सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया एवं इस कार्यक्रम को शानदार रूप दिया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के गुरप्रीत कौर, धर्मेन्द्र शिव शंकर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता द्वारा दीप प्रजोलित कर किया गया। क्लब के सभी सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को नवीन कपड़े, फुलझड़ी पटाखे, मिठाई व चॉकलेट वितरण किए गए। जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर अलग ही खुशी का माहौल देखने को मिला जिससे क्लब के सभी सदस्यों में उत्साह की लहर दिखाई दी। लॉयन क्लब क्लासिक के पदाधिकारी एवं लयान सदस्यों द्वारा अपनी सहभागिता निभाई गयी।
इसमें इसमें क्लब के प्रवीण गुप्ता, ललित गांधी, जगदीश अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, कपिल अग्रवाल, क्लब के पीआरओ अमित गोयल,  कमल जैन, दिलीप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, शरद सोमानी,  एएम अग्रवाल, अर्चना शर्मा, कल्पना अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल क्लब सदस्य मुख्य रूप उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम के संयोजक आनंद मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मीरा अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।