वित्तीय साक्षरता पर मास्टर ट्रेनरो का दो दिवसीय रिप्रेशन प्रशिक्षण संपन्न
Nov 14 2020
भितरवार। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एनआरएलएम) मास्टर ट्रेनर और सुपर ट्रेनर को भितरवार जनपद सभागार में दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आईटीसी मिशन सुनहरा कल (एनसीएचएसई) असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेंद्र सिंह भाटी ने ग्रामीण स्तर राज्य आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए समूहों को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण 7 मॉडल के अनुसार दिया गया। जिसमें आमदनी, खर्चा, कर्ज, बचत और निवेश साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाएं बीमा, पेंशन और डिजिटल लेन देन के बारे में बताया गया। शासन द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया गया। वही श्री भाटिया ने दीपावली के इस पावन पर्व पर सुपर ट्रेनर और मास्टर ट्रेनर को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन करवाने के लिए प्रेरित किया गया। और वहीं ग्रामीण स्तर पर समूह के सदस्यों को भी करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रघुवीर सिंह धाकड़ देवेश मुद्गल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









