तेज धूप से मिल रही सर्दी से राहत

Nov 14 2020

ग्वालियर। पिछले दो दिन से खिली खिली धूप निकलने के बाद ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आसमान में हलके बादलछाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है। गौरतलब है कि गत एक सप्ताह से सुबह के तापमान में गिरावट जारी थी, जबकि दिन में खिली धूप की वजह से तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव आते ही सुबह के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, कल के दिन ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को दिनभर ठंड का अहसास जरूर होते रहा, लेकिन दिन चढऩे के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। कई लोग पार्को में धूप का आनंद लेते दिखाई दिए।