आधा दर्जन ग्रामों में बांटे पांच सैकड़ा बच्चों को वस्त्र

Nov 14 2020

ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर सन्त आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा घाटी गांव के बिरखेड़ा, बेसोड़ी, रहट, चरारु, भेंगोली इत्यादि आधा दर्जन ग्रामों में सघन अभियान चलाकर पांच सैकड़ा आदिवासी बच्चों को नवीन वस्त्र टी शर्ट पेंट इत्यादी और मिष्ठान, फुलझड़ी, वितरित किये। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। यह नजारा देखकर आदिवासियों के चेहरे खिल उठे और ह्दय से बापू को आशीर्वाद देते दिखाई पड़ रहे थे।
अर्जुन भाई एवं नरेश भाई द्वारा हरिनाम संकीर्तन भी कराया। सप्ताह भर से निरन्तर सेवा जारी है। दीपावली सेवा अभियान में विशेष रूप से प्रधान भदौरिया, भगवान दास, अरुण साहू, रामु रमानी, पुष्पेंद्र कौरव, प्रदीप गुर्जर आदि शामिल रहे।