कांग्रेस का होर्डिंग चोरी करने वालो को करे गिरफ्तार - ढींगरा

Nov 12 2020

ग्वालियर। मप्र युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज ढींगरा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहोर , वीर सिंह तोमर व पूर्व पार्षद बलराम ढींगरा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने गुरूवार को हुजरात कोतवाली पहुंचकर लश्कर सर्किल के सीएसपी आत्माराम शर्मा को ज्ञापन देकर कहा कि कांग्रेस का एक विशाल होर्डिंग दीपावली एवं धनतेरस की शुभकामनाओं का डाकघर के सामने महाराज बाड़ा पार्क पर लगाया गया था तथा होर्डिंग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के फोटो भी थे। मध्यरात्रि किसी असामाजिक तत्व या चोरों ने पुलिस चौकी के सामने से होर्डिंग गायब कर दिया, जो कि निंदनीय है। ज्ञापन के माध्यम से अवगत करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर ऐसा घोर कृत्य करने वालो को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य मे ऐसा कोई कृत्य दुबारा न हो। साथ ही युवा कांग्रेस ने कहा कि इन पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों का कांग्रेस पार्टी सम्मान करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से चेतन भार्गव, आबिद खान, सौरव परिहार, इरफान बेग, अजय गुर्जर, राहुल जोतवानी, निखिल नानवानी, नवदीप भाई, इमरान नासिर साथ ही अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।