पुलिस की नजर बाजारों पर
Nov 12 2020
ग्वालियर। दीपावली के त्यौहार को ध्यान में शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस प्रशासन ने कड़ी चौकसी कर दी। खरीदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी महाराज बाड़ा और उसके आसपास के बाजारों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और जहां भी वाहन आड़े-तिरछे या फिर गलत जगह लगे हुए नजर आ रहे हैं। उन वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सराफा बाजार ,दौलत गंज, बाड़ा, जनकगंज खासगी बाजार, छत्री मंडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय एडीएसपी ट्रैफिक आर एन त्रिपाठी, नरेश अन्नोटिया, टी आई जनक गंज, टी आई कोतवाली, सूबेदार हिमांशु तिवारी,अनुपम भदोरिया और बल के साथ पैदल भ्रमण कर नो पार्किंग में खड़े चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों और रोंग साइड से आने वाले वाहनों के 70 ई चालान किए और 10 सी एफ चालान किए गए। त्योहार के अवसर पर इसी तरह पैदल भ्रमण जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









