आम आदमी पार्टी का बार्ड चलो अभियान प्रारंभ
Nov 12 2020
ग्वालियर। आम आदमी पार्टी कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति में शहर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया ने बताया कि शहर में वार्ड चलो अभियान प्रारंभ कर दिया गया है ग्वालियर विधानसभा के बहोडापुर क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 1 से बार्ड चलो अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर घर जाकर जनसमस्याओं को जानेगे। कार्यक्रम सुबह शाम निरंतर चलता रहेगा।
दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में भी निम्न कार्य किए जाएंगे। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां, जांच व इलाज फ्री है। दिल्ली सरकार द्वारा मध्य प्रदेश से बिजली खरीदकर 200 यूनिट तक लाइट फ्री दी जाती है। प्रति माह 20000 लीटर तक पानी फ्री दिया जाता है। सरकारी राशन की होम डिलीवरी फ्री हो रही है।कई मूल दस्तावेज घर बैठे बनवाये जाते हैं जैसे वोटर कार्ड, मूल निवासी, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि। वृद्धा पेंशन ?2500 प्रति माह दी जाती है। हजारों युवाओं को सिविल डिफेंस के रूप में रोजगार दिया जा रहा है। झुग्गी झोपड़ी बालों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश में भी सभी कार्य करेगी। इस हेतु मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी यह कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगी, सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाकर पार्टी के कार्यक्रम को गति देंगे।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा तोमर, के साथ अमित शर्मा, भूपेंद्र कराना, रोहित गुप्ता, हिमांशु चौहान, कुलदीप बाथम, बी बी जोशी, अनीश खान, आशीष राय, राकेश संखवार, इमरान खान, अर्जुन शर्मा, श्याम सिंह गौर, रूप चंद जैन, भगवान सिंह कुशवाह, कृष्णा कुशवाह, आशिक अली, रंजन बाजोरिया, सोनू पाल, बलवीर बघेल, आशीष राय, सतीश राय, भानु परिहार, नरेंद्र नारेल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









