दीया व प्रतिमाओं को खरीदने लोग उमडे

Nov 12 2020

शहर के सभी बाजारों में दीया, लाई- बताशा और लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं की दुकानें लाइन से लग गईं हैं। अब इन दुकानों में लोगों की भीड़ हो रही है। दुकानदारों ने दीया व प्रतिमाओं की बिक्री होने से उमीद जताई है कि कोरोना संकट के बावजूद हमारे लिए भी यह दीपावली रोशनीमय होगी।