बर्तन की दुकानें सजीं

Nov 12 2020

इसके साथ ही जो लोग सोने-चांदी के आभूषण या मूर्ति नहीं खरीद सकते वह नए बर्तन खरीदकर धनतेरस की पूजा कर भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे। मुख्य बाजार लश्कर में सराफा बाजार, दौलतगंज, लक्ष्मीगंज. नई सड़क, खासगी बाजार, माधौगंज आदि में दुकानें बाहर तल सजा ली गई हैं, वहीं उपनगर ग्वालियर के हजीरा, चारशहर का नाका, किला गेट रोड, मुरार में बारादरी, सदर बाजार, नया संतर में भी दुकानें सजा ली गई हैं।