धनतेरस के लिए सजा बाजार
Nov 12 2020
ग्वालियर। पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरूआत गुरुवार को धनतेरस से शुरू हो गई। इस तिथि विशेष पर पसंद की वस्तुएं खरीदने मुख्य बाजार की दुकानों व प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से दिखाई दे रही है। पर्व की खरीदारी होने से बाजार में धन बरसेगा।
इसे लेकर शहर के मुय बाजार व दुकानों में आकर्षक फूलों व विद्युत सजावट की गई है। कुछ दुकानों व प्रतिष्ठानों में धनतेरस विशेष पर ग्राहकों को बुलाने और उनको अ'छी व जल्दी सर्विस देने के लिए साज- सज्जा करने के साथ ही अतिरिक्त कर्मचारी भी रखे गए हैं। शहर के मुख्य बाजार में भीड़ बढ़ते ही पुलिस प्रशासन सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहा। इसी दौरान सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, डीडवाना ओली, नया बाजार, शिन्दे की छावनी स्थित सराफा, कपड़ा, इलेट्रानिक, बर्तन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ खरीदारी करते देखी गई। वाहन शो-रूम में मौजूद नागरिकों ने पसंदीदा वाहन धनतेरस पर डिलेवरी लेने के लिए परिवार समेत दिखाई दिए। इधर मेला मैदान में भी आतिशबाजी की दुकानें सज गई है। लोग सुबह से ही ब"ाों के साथ खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









