सर्द हवा से धुंध हटी तो बढ़ी सदी
Nov 11 2020
ग्वालियर। मौसम हर कुछ दिन में रंग बदल रहा है। खालिस सर्दी के लिए तो अभी इंतजार करना पड़ेगा, वहीं सर्द हवा के चलने से आज सुबह धुंध छट गई, लेकिन ठंड का अहसास बढ़ गया, हालांकि दोपहर में इसका असर ज्यादा नहीं रहेगा, लेकिन सुबह दस बजे तक तो यह कंपाने के लिए काफी थी। उधर सूरज की किरणों ने पैर तो पसारे, लेकिन वातावरण में घुली ठंडक के कारण इसके तेवर नरम ही रहे। ठंड में गुनगुनी धूप की हल्की गर्माहट लेने के लिए लोगों ने छत और खुले स्थानों का रुख किया, लेकिन धूप से ज्यादा हवा ठंडी थी। यही नहीं दफ्तर काम करने पहुंचे कर्मचारी भी चारदीवारी के भीतर न बैठकर बाहर धूप सेंकते दिखे। यानि मौसम बदल रहा है और ठंड अपना प्रभाव बनाती जा रही है, लेकिन आने वाले दो दिनों के भीतर बदलाव आएगा। मौसम के जानकारों का कहना है कि बढ़ती नमी के कारण अब एक बार फिर रात का पारा बढ़ेगा, जबकि अधिकतम पारा स्थिर रहेगा, वर्तमान में जो गिरावट इसमें दर्ज है वह उससे नीचे नहीं जाएगा, जिससे मौसम रात में सर्द और दोपहर में गर्म बना रहेगा। सुबह तो सर्दी ने कंपा डाला रात को जब हवा ने जगह बनाई तो फिर सुबह बेहद सर्द हो गई, जिसने लोगों को कंपा डाला। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को आई जो वॉक के लिए निकलते हैं। हुआ यह कि या तो लोग देर से निकले या फिर मोटे गर्म कपड़े पहनकर दौड़ लगानी पड़ी। शहर के अधिकांश लोग कैंसर पहाडिय़ा या फिर किले पर ही सैर के लिए पहुंचते हैं और इन दोनों ही जगह पर सर्दी का असर ज्यादा ही रहता है, जो पहुंचे उनमें से अधिकांश बैठकर धूप का आनंद लेते ज्यादा दिखे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









