सार्वजनिक स्थान पर फेंका कचरा तो होगी एफआईआर
Nov 11 2020
ग्वालियर। शहर कचरामुक्त हो तो कैसे, जबकि खुद नगर निगम के कर्मचारी ही इसमें ज्यादा रुचि नहीं लेते, लेकिन इससे इतर अब त्योहार पर शहर को साफ रखने के लिए निगमायुक्त ने सख्त रवैया अपनाने का मन बना लिया है। जिसके चलते अब सार्वजनिक स्थानों या फिर समय के बाद सड़क या ठियों पर कचरा फेंकने वालों की खैर नहीं इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं उन्हे कचरा उठाने का अलग से शुल्क भी देना होगा। वहीं जिस क्षेत्र में इस तरह की अव्यवस्था मिलेगी, वहां के संबंधित डब्ल्यूएचओ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, यही नहीं उनके वेतन में भी कटोती की जा सकती है।
बुधवार सुबह गोला का मंदिर, इंद्रमणि नगर, नारायण विहार कॉलोनी, रेसकोर्स रोड, दुल्लपुर आदि के रहवासियों ने निरीक्षण के दौरान शिकायत की थी कि इन स्थानों से कचरा नहीं उठ रहा, न तो कर्मचारी ही पहुंच रहे हैं और न ही कचरा भरने वाली गाड़ी, जिसके चलते लोग गंदगी से परेशान हैं, इस पर जब डब्ल्यूएचओ को बुलाकर क्लास ली गई तो उनका कहना था कि लोगों द्वारा कचरा तब डाला जाता है, जबकि कर्मचारी काम कर वापस हो जाते हैं, ऐसे में यहां के लोगों को भी समझाइश दी गई कि यदि आगे से ऐसा हुआ तो फिर उन्हें न सिर्फ कचरा साफ करवाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी, बल्कि उन पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
इसलिए होना पड़ा सख्त
त्योहार सिर पर होने के बाद भी नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू नहीं बना सका है, इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि सफाई की पचास प्रतिशत व्यवस्था संभालने वाली ईकोग्रीन कंपनी काम से अपना हाथ खींच चुकी है। उधर नगर निगम के पास न सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही वाहन व्यवस्था, जिससे सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है और शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। इस अव्यवस्था से बचने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में तीन शिफ्टों में सफाई करवाई जा रही है, लेकिन इसके भी संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं, कचरा डंपिंग ग्राउंड तक तो पहुंच रहा है, लेकिन लैंडफिल साइट तक नहीं पहुंच पा रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









