डॉ. अनूप कम्ठान को बेटी ने दी मुखाग्नि

Nov 11 2020

ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ ग्वालियर जिले के पूर्व सीएमएचओ डॉ. अनूप कम्ठान का निधन हो गया। वह अपने पीछे दो बेटी छोड़ गये जिसमें बड़ी बेटी डॉक्टर और दूसरी बेटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं डॉ. अनूप की आखिरी इच्छा थी कि उनकी अंतिम यात्रा उनकी विनय नगर स्थित निवासी से होती हुई निकले और मुखाग्नि बड़ी बेटी दें। पिता ने कभी भी बेटा-बेटी को लेकर फर्क नहीं किया वे हमेशा बेटियों को बेटा ही कहते थे। उनकी इच्छा थी कि अंतिम यात्रा बेटियों के कंधे पर निकले, वहीं समाज ने भी साथ दिया। डॉ. कम्पठान पिछले दिनों बीमार चल रहे थे दमाद डॉ. सुनील शर्मा ने बेटे की तरह सेवा की।
जानकारी के अनुसार डॉ. अनूप कम्ठान लम्बे समय से बीमार थे तब उनकी तीमारदारी बेटियों ने ही की। डॉ. अनूप कम्ठान की अंतिम यात्रा सिटी सेंटर में सफेद फूलों से सजे ट्रक में उनकी यात्रा प्रारंभ हुई और उनके घर विनय नगर तक निकाली गई। वहीं डॉ. कम्ठान की अंतिम यात्रा में आखिरी झलक पाने के लिए तमाम लोग शामिल हुए। इसके बाद लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में उनकी बेटी डॉ. अदिति शर्मा ने अंतिम संस्कार किया।