शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता मुकेश गुप्ता का हार्ट-अटैक से निधन

Nov 11 2020

 ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग ही नहीं प्रदेश भर में अपराध मामलों की पैरवी करने वाले और सामने खड़े वकील के कोर्ट में पसीने निकालने वाले प्रसिद्ध अधिवक्ता मुकेश गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। श्री गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
जैसे ही उनके निधन की सूचना वकीलों में पहुंची तो शोक की लहर छा गई। स्वभाव से मृदुभाषी श्रीगुप्ता जब कोर्ट में जज के सामने तथ्यों के साथ धाराप्रवाह जिरह करते थे तो जज भी उनसे प्रभावित होते थे। बता दें कि मुकेश गुप्ता वरिष्ठ अभिभाषक जेपी गुप्ता के छोटे भाई थे। हार्ट अटैक से निधन होने की सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और विभिन्न क्षेत्र के लोगों का उनके घर पर पहुंचना शुरू हो गए।
उनके जूनियरों की संख्या भी अच्छी खासी है। कई युवा अधिवक्ता तो उनके प्रशिक्षण लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए। इसके साथ ही देशभर से क्रिमिनल लॉ की ट्रेनिंग लेने के लिए युवा वकील उनके पास आते थे। कानून की बारीकियों के बड़े जानकार मुकेश गुप्ता ने अपने एडवोकेट कॅरियर में तमाम हाईप्रोफाइल मुकदमे लड़े थे। इन केसों की वजह से उनकी मीडिया में खूब चर्चा रहीं।