शहर में भी सन्नाटा

Nov 10 2020

भले ही मतगणना एमएलबी कॉलेज में हो रही है और यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगाने के कारण सन्नाटा है, लेकिन मतगणना का असर सारे शहर में दिखाई दे रहा है। सड़कों पर आम दिनों की तरह गहमा गहमी गायब है। बहुत कम लोग ही दिखाई दे रहे थे। कई दुकानें भी आज नहीं खोली गई थीं। कारोबारी दिन होने के बाद भी शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गए।