क्षेत्रीय लोग घरों में कैद

Nov 10 2020

जो लोग इस क्षेत्र से निकलकर अपने काम पर जाते थे, उन्हें भी नहीं निकलने दिया गया। वहीं इस क्षेत्र में रहने वालों को भी घरों में ही कैद होकर रहना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। ऐसे में सुबह विवाद के हालात भी बने, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर सुलझाया। लोगों का कहना यह था कि यह तो उनके साथ ज्यादती है। क्या वह अपने आवश्यक काम से बाहर नहीं निकलेंगे, लेकिन बाद में समझाइश और स्थिति का हवाला देने के बाद वह शांत हो गए। सुरक्षा के चलते यहां पेट्रोलपंप भी बंद करवा दिया गया है, यह भी लोगों की परेशानी का कारण बना। वह ज्यादा परेशान हुए जो कि गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने के कारण उसे पैदल ही लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे और ं उल्टे पैर वापस लौटा दिया गया।