प्रेक्षकों व प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में खोला स्ट्राँग रूम
Nov 10 2020
ग्वालियर। जिले की तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए एमएलबी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉँग रुम में रखी गई ईवीएम मशीनों को मंगलवार सुबह सात बजे पारदर्शिता के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए प्रेक्षकगण, कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के साथ ही सभी प्रत्याशियों द्वारा अधिकृत किए गए अभिकर्ताओं व रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में खोल कर बीते सात दिनों से स्ट्रॉँग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों को मतगणना के लिए संबंधित विधानसभा हाल में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में ले जाया गया।
जिले की तीन विधानसभा ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व व डबरा विधानसभा के लिए तीन नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। भारत निवार्चन आयोग ने मतगणना के लिए आज की तारीख (दस नवंबर) नियत की थी। मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए एमएलबी कॉलेज के दस नवंबर रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों को निर्धारित समय सात बजे एमएलबी कॉलेज के स्ट्रॉँग रुम पहुंचे निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक गणों की मौजदूगी में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी, मतगणना प्रभारी शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, एडीएम किशोर कान्याल व चुनाव लड़ रहे विभिन्न दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रॉँग रुम में रखी गई ईवीएम मशीनों को बाहर निकाल कर तीनों विधानसभा के लिए कॉलेज परिसर में स्थित मतगणना स्थल लाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









