‘सपनों का कोई जेंडर नहीं होता’ की प्रेरणादायक सोच को जीवंत करेगा सोनी सब का नया शो ‘काटेलाल एंड संस
Nov 10 2020
सोनी सब ने नया शो ‘काटेलाल एंड संस’लॉन्च किया है।इसमें ऐसी दो बहनों की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, जो समाज के नियमों को चुनौती देती हैं और इस कारण कठिनाइयाँ झेलती हैं। एक सच्ची कहानी से प्रेरित यह शो हमें रोहतक की भीड़-भाड़भरी गलियों में ले जाता है और ‘सपनों को जेंडर से अलग करने’ की दिल को छू लेने वाली कहानी बयां करता है। सोनी सब के ‘काटेलाल एंड संस’ में अशोक लोखंडे, मेघा चक्रवर्ती और जिया शंकर की मुख्य भूमिकाएं हैं और इसका प्रीमियर 16 नवंबर से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे होगा।
किस जेंडर के व्यक्ति को क्या काम करना चाहिये, इससे जुड़ी रूढ़ियाँ हमारे समाज के लोगों की सोच में गहरी पैठ रखती हैं। काटेलाल एंड संस एक बदलाव लाना चाहता है और लोगों को यकीन दिलाना चाहता है कि ‘सपनों का कोई जेंडर नहीं होता’। दर्शक दो बहनों, गरिमा (मेघा चक्रवर्ती) और सुशीला (जिया शंकर) को देखेंगे, जो कठिन परिस्थिति में रोहतक में एक लोकल मेन्स हेयर सैलून के अपने पिता के बिजनेस को संभालती हैं। उनके पिता धरमपाल (अशोक लोखंडे) का मानना है कि उनकी खानदानी दुकान ‘काटेलाल एंड संस’ उनकी बेटियों को नहीं दी जा सकती और साथ ही लड़कियाँ ऐसे पेशे के लिये नहीं होती हैं, लेकिन उनकी बेटियाँ दुकान संभालने, यह हुनर सीखने और बिजनेस को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिये अड़ी हैं।
जब धरमपाल बीमार हो जाते हैं और पैसों की तंगी होती है, जब यह बहनें अपना रूप बदलकर काम संभालती हैं, जेंडर से जुड़ी रूढ़ियों को किनारे करती हैं और अच्छी हेयरड्रेसर बनने तथा अपने परिवार का बिजनेस चलाने के अपने सपने को पूरा करने की आकांक्षा रखती हैं।
कॉन्टिलो पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘काटेलाल एंड संस’सोनी सब के दिल को छू लेने वाले शोज के लाइनअप में अगला संकलन है, जिसका लक्ष्य् अपने किरदारों और कथानक से सभी को प्रेरित करनाहै। इस शो में कई अन्य प्रतिभाशालीकलाकारों जैसे पारस अरोड़ा, अंकित मोहन, दीपक टोकस, मनोज गोयल, आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं देखनेकोमिलेंगी।
टिप्पणियाँ:
श्री नीरज व्यास, बिजनेस हेड- सोनी सब
‘‘काटेलाल एंड संस इसका सच्चा प्रमाण है कि सोनी सब आगे की सोच रखने वाला सामान्यप मनोरंजन चैनल है, जो ऐसे शोज प्रस्तुत करता है, जिनमें उम्मीद और अर्थ होता है। इस शो का कॉन्सेप्ट प्रगतिशील और बहुत प्रासंगिक तथा गहराई वाला भी है । इन दो बहनों की यात्रा से हम लोगों को सपने देखने और अपने दिल की सुनने के लिये प्रोत्साहित करना चाहते हैं और यह कि इसमें उनका जेंडरबाधक नहीं बनना चाहिये। कॉमेडी और भावनाओं के स्वस्थ मेल और दमदार परफॉर्मेंसेज के साथ ‘काटेलाल एंड संस’जैसे ही नवंबर में प्रसारित होगा, दर्शकों का प्यार जीतेगा।’’
देखिये ‘काटेलाल एंड संस’, 16 नवंबर से, सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे, केवल सोनी सब पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









