60 वर्षीय महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Nov 09 2020

ग्वालियर। कोटेश्वर कालोनी में एक 60 वर्षीय महिला ने  रात को फांसी लगा ली थी, सोमवार सुबह के समय उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में विलाप करना शुरू कर दिया। ग्वालियर थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के लोगों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। 
पुलिस के अनुसार रात को कोटेश्वर मंदिर के सामने गैस गोदाम के पीछे, कोटेश्वर कालोनी गली नंबर तीन की गली में दिल्ली में निवास कर रहे अनिल सिंह चौहान का मकान है। तीन साल से समूचा मकान राधेश्याम सोनी और उनके पुत्र दीपक ने किराए से लिया है। दीपक की पत्नी ज्योति इसी मकान में सिलाई का काम करती है और बुटीक भी संचालित करती है। पति किसी साड़ी शोरुम में नौकरी करता है। दो दिन पहले ज्योति की सास 60 वर्षीय मनोरमा ने घर में ही फांसी लगा ली थी। सुबह जब मालूम हुआ था परिजन उन्हें अस्पताल लेकर भागे और भर्ती कराया। उनकी जान बच गई। लेकिन सोमवार अलसुबह उनकी हालात फिर से बिगड़ गई। कुछ देर बाद डॉटरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
फंदे पर लटका देख परिजन ले गए थे अस्पताल
गली नंबर तीन के लोगों ने बताया कि फांसी वाले दिन से पहले रात दस बजे मनोरमा और ज्योति में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद काफी देर तक चला। इसके बाद मानसिक रूप से कमजोर मनोरमा ने अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाया और लटक गई। यह परिजनों ने देखा तो जल्द ही अस्पताल में लेकर भर्ती कराया।
मौत से पहले मनोरमा ने नहीं दिया बयान
ग्वालियर थाना में पदस्थ बीएस तोमर ने बताया कि परिजन मनोरमा को फंदे से उतारकर न्यूरोलॉजी में लाए थे, यहां संभवत: गर्दन की हड्डी टूटने पर मौत हुई है। अब पीएम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मनोरमा ने मौत से पहले कोई बयान नहीं दिया है।