पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका
Nov 09 2020
ग्वालियर। बिजोली थाना क्षेत्र के तहत खैरी के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पुलिस को मिला। युवक घर से गायब था। बिजोली पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी साधना सिंह कुशवाह ने बताया कि खैरी के जंगल में ग्रामीण लोगों ने सूचना दी थी कि एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
युवक की शिनात सुपावली निवासी 45 वर्षीय राजू पुत्र बोदू बाथम के रूप में हुई है। वह गांव में फेरी लगाकर घरेलू सामान बेचने का काम करता था। तीन दिन पहले भी वह फेरी लगाने के लिए निकला, लेकिन वह घर वापस नहीं आया। दो दिन घर न आने पर स्वजनों ने उसकी तलाश की। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। परिजनों ने कहा कि राजू की हत्या की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









