बाड़ा, सराफा बाजार, दौलतगंज में बुरा हाल, वाहनों से पार्किंग फुल, लग रहा जाम
Nov 09 2020
ग्वालियर। महाराज बाड़े पर खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। सड़क पर दुकानें सजी हुई हैं वहीं पार्किंग भी सड़क पर आती जा रही है जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों व पैदल लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर जाम के हालात बने हैं।
दीपावली के चलते बीते तीन दिनों से हालात यह हैं कि नजरबाग मार्केट, दौलतगंज व बाड़े पर बनी पार्किंग दोपहर से पहले ही फुल हो जाती हैं और वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े कर खरीदारी करने के लिए जाना पड़ता है। नजरबाग मार्केट के बाहर लगने वाली पार्किंग सुबह से ही फुल हो जाती है और यह पार्किंग चूड़ी मार्केट तक पहुंच जाती है जिससे कंपू की ओर से आने वाले वाहन चालकों कोपरेशान होना पड़ रहा है। पुलिस ने वाहन पार्किंग सड़क पर न आए इसके लिए बेरिकेट्स लगाकर रस्सी बांध दी है इससे वाहन चालकों की मुसीबत और बढ़ गई है। पार्किंग फुल होते ही ठेकेदार वाहनों को खड़ा करवाने में कोताही करने लगे हैं जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। जरूरी यह है कि त्योहार को देखते हुए बाड़े के आसपास के क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ताकि यहां जाम के हालात न बनें और खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतें न आए।
टोपी बाजार में भले ही पार्किंग की व्यवस्था न हो लेकिन वाहन चालक टोपी बाजार के बाहर और सराफा बाजार में सड़क पर वाहन खड़े कर रहे हैं। यहीं हाल दौलतगंज में भी हो रहा है।
गाड़ी चोरी का रहता है डर
महाराज बाड़े पर पार्किंग फुल होने के बाद खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की रहती है कि कहीं वह गाड़ी करके खरीदारी करने जाएं और उनकी गाड़ीयातायात पुलिस या चोर न उठा ले जाएं। इन दिनों नगर निगम की क्रेनें और यातायात पुलिस भी सक्रियता दिखाते हुए सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को जप्त कर रही है। दोपहिया व चार पहिया वाहनों से 500 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक जुर्माना वसूल किया जा रहा है। जैसे-जैसे त्योहार और नजदीक आएगा बाड़े व इसके आसपास के मार्केटों के हालात और बिगड़ जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









