यात्रियों को नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, त्योहार में एजेंट हावी
Nov 09 2020
ग्वालियर। दीपावली के मद्देनजर रेलवे ने तत्काल टिकटों की निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए रेलवे की विशेष टीमें लगाई गई है। लेकिन इसके बाद भी कुछ एजेंट एक विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर भारी तादाद में कुछ ही पल में हजारों रुपये के टिकट बना रहे है। इससे रेलवे को भारी घाटा हो रहा है। कोरोना काल के चलते रेलवे कम संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ऐसे में दीपावली पर घर जाने के लिए लोगों की भीड़ उमडऩे लगी है। स्पेशल ट्रेनों में दीपावली के समय वेटिंग भी ट्रेनों में लगने लगी है। ऐसे में घर जाने या फिर लौटने की चाह रखने वाले लोग परेशान हो सकते हैं।
एजेंट काट रहे चांदी
इस बीच कुछ एजेंट सक्रिय होकर इसका फायदा उठाने से नहीं चूक रहे। रिजर्वेशन करने वाले कुछ एजेंट आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर में सेंध लगाकर टिकट बना रहे है। सूत्रों से पता चला है कि कुछ एजेंट सेंधमारी करने के लिए एक स्पेशल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सॉटवेयर एक महीने में निष्क्रिक्रय हो जाता है, इसके बाद फिर से सॉफ्टवेयर को खरीदना पड़ता है। टिकट बुक करने वाले कुछ ऐसे सॉटवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो ऑनलाइन आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर को पहले हैक करता है, इसके बाद वह आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर को खुद संचालित करके टिकट बनाने लगता है।
लगातार अकाउंट से टिकट बुक होने पर जांच
रेल अफसरों के मुताबिक इसको लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट है। अगर किसी निजी अकाउंट से एक बार में तीन से ज्यादा तत्काल टिकट बुक होते हैं या लगातार उस अकाउंट से टिकट बुक हो रहे हैं तो आईपी अड्रेस के जरिए जांच की जाती है। साथ ही निजी अकाउंट से मिलने वाले टिकट पर लिखा होता है कि यह टिकट बिक्री के लिए नहीं है। ऐसे टिकट पर यात्रा करने वाला अगर वैध कागजात नहीं दिखा पाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









