आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
Nov 09 2020
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विधानसभा उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के 19 जिलों में समाहित 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 3 नवंबर को संपन्न हो चुका है। मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आज 10 नंवबर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर शुरू होगी। इसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। मतगणना के दिन इंदरगंज चौराहे व जीवाजी क्लब से प्रात: 9 बजे तक जीवायएमसी गेट तक का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 9 बजे के बाद आमजनता के आवागमन के लिये रोशनीघर वाले मार्ग को खोल दिया जायेगा।
एमएलबी कॉलेज परिसर में शासकीय अधिकारी व कर्मचारीगण तथा किसी भी व्यक्ति, एजेंट को मोबाइल ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। एमएलबी परिसर में बीड़ी, गुटखा, तबाखू, पानी की बोतल, कैची, चाकू, लेड, माचिस व ज्वलनशील पदार्थ आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
मीडियाकर्मी अपने-अपने मोबाइल व कैमरा प्रेस दीर्घा तक ले जा सकते है। मतगणना भवन में मोबाइल व कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
ग्वालियर विधानसभा उप चुनाव के मतदान की मतगणना विधानसभावार एमएलबी कॉलेज ग्वालियर में प्रात: 8 बजे से प्रारभ होगी। मतगणना के दिन यातायात व्यवस्था होगी। मतगणना में लगे हुए शासकीय अधिकारी व कर्मचारीगण तथा मीडिया अपना ड्यूटी पास दिखाकर वाहन की पार्किंग जीवाईएमसी मैदान, उत्सव वाटिका, परिणय वाटिका एवं आशीर्वाद वाटिका में कर पैदल एमएलबी कॉलेज के पिछले गेट अचलेश्वर मंदिर की ओर से प्रवेश करेंगे। विधानसभा 15 एवं 16 के पोलिंग एजेंट अपने वाहन सुविधानुसार पार्किंग स्थलों पर पार्क कर पैदल एमएलबीकॉलेज परिसर में कटोराताल वाले मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे।
शीतलासहाय चौराहा की तरफ से आने वाले शासकीय अधिकारी व कर्मचारीगण एवं पोलिंग एजेंट अपने वाहन पद्माराजे ट्रस्ट के मैदान पर पार्क कर निर्धारित प्रवेश द्वारों से प्रवेश करेंगे। वहीं विधानसभा 19 के पोलिंग एजेंट अपने-अपने वाहन पार्किंग 4, 5 व 6 पर पार्ककर पैदल एमएलबी कॉलेज के पिछलेगेट अचलेश्वर मंदिर की ओर से प्रवेश करेंगे। मीडियाबंधु अपने दो पहिया वाहन एवं चार पहिया पार्किंग 4, 5, 6 पर पार्ककर अचलेश्वर मंदिर वाले गेट से कॉलेज परिसर में प्रवेश करेंगे। जीवाईएमसी मैदान पार्किंग भरने के उपरान्त उक्त वाहन उत्सव, परिणय एवं आर्शीवाद बाटिका और जीवाजीक्लव के मेनगेट के बगल वाली पार्किंग में पार्क कराये जा सकेंगे। मतगणनाकर्मियों तथा उम्मीदवारों के एजेंटों के एमएलबी कॉलेज में प्रवेश करने के उपरान्त अचलेश्वर चौराहा से लेकर शीतलासहाय चौराहा तथा अचलेश्वर चौराहा से सनातन धर्ममंदिर तक का मार्ग आवागमन के लिये पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा तथा लोगों के ग्रुप में खडे होने व भीड़ एकत्रित करने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी मतगणना स्थल पर
एसपी अमित सांघी ने बताया कि मतगणना स्थल व आस-पास 1200 जवानों को लगाया जा रहा है, जो त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। साथ ही एक सैकड़ा सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसके बाद एमएलबी परिसर में सुरक्षा के लिए दो सैकड़ा जवान व अफसर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। शेष 900 जवान परिसर के बाहर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
शहर की सुरक्षा का जिम्मा थाना पुलिस पर
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही शहर के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा, जिससे यहां पर भी हार- जीत के परिणाम से किसी तरह का विवाद ना हो, इसके साथ ही जिन विधानसभा में उप चुनाव हुए है उनके संवेदन शील इलाकों में भी पुलिस जवान व मोबाइल तैनात रहेंगी। साथ ही दस फिक्स प्वाइंट के साथ ही दस अतिरिक्त मोबाइल भी तैनात की गई हंै।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









