लाइट गुल होने से नहीं मिला पानी

Nov 08 2020

ग्वालियर। गेंडेवाली सड़क से लेकर पारदी मौहल्ले तक रविवार को सुबह छह बजे से बत्ती गुल हो गई, जिसके चलते जहां क्षेत्रीयलोग पानी नहीं बर सके वहीं दोपहर 11 बजे तक लाइट न होने का कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। बताया गया है कि यहां लगा बिजली ट्रांसफार्मर रविवार रात तेज आंधी के कारण खराब हो गया था, जिसके चलते नौ बजे से रात 11 बजे तक बिजली नहीं आई। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसे सुधार दिया, लेकिन आज सुबह फिर यह तेज आवाज के साथ फुंक गया। पानी न भर पाने के कारण के कार ण लोगों ने यहां हगमा भी शुरु कर दिया था, पूर्व पार्षद भी यहां पहुंचे, लेकिन टैंकर नहीं आए। जब बात बढ़ी तो फिर पीएचई वालों ने टैंकर भेजे, जिससे लोगों का गुस्सा शांत हुआ।