व्यापारी पजल पार्किंग एवं ऑटोमेटिक पार्किंग में ही लगाए
Nov 08 2020
ग्वालियर। जयेंद्रगंज एवं ओल्ड हाई कोर्ट क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए व्यापारी अपने वाहन गिरिराज जी मंदिर के पास बने पजल पार्किंग एवं राजीव प्लाजा के पास बनी ऑटोमेटिक पार्किंग में ही लगावाएं जिससे यातायात बाधित ना हो। उक्त आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगमायुक्त श्री माकिन ने ओल्ड हाई कोर्ट क्षेत्र में निगम द्वारा बनाई गई पजल पार्किंग का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि क्षेत्र के व्यापारी अपने वाहन पजल पार्किंग में ना लगाकर आसपास सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इसको लेकर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन एवं पुलिस अधीक्षक से शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी, जिसके चलते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर निगमायुक्त संदीप माकिन, अपर कलेक्टर किशोर कान्याल एवं एडिशनल एसपी सत्येंद्र सिंह द्वारा पजल पार्किंग का निरीक्षण किया गया तथा क्षेत्र में आसपास सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान काटा गया।
इसके साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों से आग्रह किया गया कि अपने वाहन पार्किंग में ही निर्धारित शुल्क जमा कर खड़े करें, जिससे यातायात सुचारू चल सके। उल्लेखनीय है कि पजल पार्किंग जब प्रारंभ की गई थी तब 1 माह के लिए व्यापारियों हेतु निशुल्क पार्किंग कराई गई थी। इसके पश्चात पार्किंग का शुल्क लिया जाने लगा, जिसके चलते क्षेत्र के व्यापारी अपने वाहन पार्किंग में खड़े ना कर रोड पर ही खड़े कर देते हैं। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा राजीव प्लाजा स्थित ऑटोमेटिक पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया तथ व्यापारियों से अपने वाहन ऑटोमेटिक पार्किंग में ही लगाने का आग्रह किया गया तथा यह भी निर्देश दिए कि जो भी व्यापारी अपने वाहन पार्किंग में नहीं लगाएगा और रोड पर खड़ा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान यह भी न निर्णय लिया गया कि नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करेगी और रोड पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









