पर्यावरण दूत मास्टर बंकू का किया सम्मान

Nov 08 2020

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा कोरोना वॉरियर्स का व पर्यावरण दूत के नाम से पहचाने जाने वाले 5 वर्ष के मास्टर बंकू मृदुल उपाध्याय का सम्मान किया गया। साथ ही नई शुरुआत सोशल फाउन्डेशन की अध्यक्ष एडवोकेट बरखा श्रीवास्तव, भारत मिशन 100 करोड़ वृक्ष के ग्रामीण प्रभारी जगदीशकुशवाह, इंजीनियर एके शर्मा, आकाश बरुआ, हेमंत त्रिवेदी का सम्मान किया गया। राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने अपने सबोधन में बताया कि आज सम्मानित होने वाले कोरोना वॉरियर्स समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवायें देकर कोरोना वोरियर्स के रूप में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं।
आज के दिन 5 वर्ष के मास्टर बंकू जो कि अपने हाथ से पेड़ों के लिए यारी बनाते हैं अपने हाथ से पेड़ों को लगाते व सींचते हैं, मास्टर बंकू का पर्यावरण दूत के रूप में व कोरोना वोरियर्स के रूप में जगदीश, एके शर्मा, आकाश बरुआ, हेमंत एवं मातृशक्ति बरखा श्रीवास्तव समान करने सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर संस्थापक व प्रान्तीय संगठन मंत्री संजय धवन,उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल,सचिव प्रदीप लक्षणे, सहसचिव महेश धीमान, सतीश राजोरिया, बसन्त कोडेला, महेश अग्रवाल, नमन गान्धी एवं प्रदीप शर्मा, योगेश अरोरा, बीके मिश्रा, बीके तिवारी, कमल गुप्ता एवं मातृशक्ति के रूप में श्रीमती मधु धवन, मधु धीमान विशेष रूप से उपस्थित थी।
प्रतिदिन होने वाले 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सभी के द्वारा शाखा समर्पण की भूरि-भूरि प्रंशसा की गई व शाखा समर्पण के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी का समान फूलमालाओं के द्वारा व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। साथ ही सभी सम्मानित होने वालों को सचिव प्रदीप लक्षणे ने नीम का एक-एक पौधा भी भेंट कर पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष व राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल के द्वारा व आभार प्रदर्शन मधु धीमान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजय धवन ने संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गयी है।