युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Nov 08 2020

ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लुहारों की गली बीजासेन माता मंदिर के पास रहने वाले अफसर खान (22) पुत्र मुन्ना खान ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी छह माह से अपने मायके में रह रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।