फांसी लगाकर कारोबारी ने दी जान
Nov 08 2020
ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के लाला का बाजार की है। घटना का पता चलते ही परिजन व्यवसायी को उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया।
माधौगंज थाना क्षेत्र के लाला का बाजार निवासी दीलिप पुरूषवानी (45) पुत्र नंदलाल पुरूषवानी पेशे से कपड़ा व्यवसायी है और उनकी लड्डू वाली गली में कपड़ों की होलसेल शॉप है। रविवार सुबह वह आंगन में पहुंचे और झूले से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। हादसे का पता उस समय चला जब उनका बेटा चेतन आंगन में पहुंचा और पिता को फंदे से लटके देखकर शोर मचाया और फंदे से उतार कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की गंभीरता के चलते पुलिस मौके पर पहुंची सुसाइड नोट की तलाश की, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









