रायरू डिपो पर स्वास्थ्य जाँच एवम जागरूकता शिविर संपन्न

Nov 08 2020

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर द्वारा  इंडियन ऑयल कारपोरेशन रायरू पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 150 ट्रक ड्राइवर एबम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य चेकअप एवं अपने नेत्र चेकअप कराएं कार्यक्रम का शुवारम्भ के एस रावत ने किया। साथ ही उन्होंने सभी को स्वास्थ्य पर जानकारी कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा किया गया। और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए इंडियन ऑयल की तरफ से उठाया गया एक सराहनीय कदम है। जिसमें उन्हें फ्री चेकअप की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी दौरान उन्होंने एकत्रित कर्मचारियों को करोना पर जानकारी दी एवं एवं मास्क वितरित किए गए। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिपो की सेफ्टी मैनेजर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने सभी को सेफ्टी टिप्स एबम कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर अछेन्द्र सिंह कुशवाह ने एपीआई के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। और कर्मचारियों को एफपीआई में किए जाने वाले कार्यो से अवगत कराया। तथा कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अर्चना जैन डॉक्टर पीयूष गौड नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर एस कुंमार ने आंखों की जांच की एवं दवाइयां वितरित की गई। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पैरामेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसमें श्रीमती गीता सूर्यवंसी, लक्ष्मी गॉड, राज श्रीवास, सोनू कुशवाह, प्रियंका ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। एपीआई ट्रांसपोर्ट नगर के अनूप भटनागर, धर्मेंद्र त्यागी, हेमंत कुशवाह एबम कल्याण सिंह रगुवंशी ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में इंडियन ऑयल की ओर से श्रीमती सुरभि गुप्ता  ने सभी का आभार व्यक्त किया।