संजीवनी समाज सेवा संस्था ने करवाचौथ पति सुंदरी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन
Nov 07 2020
ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था ने करवाचौथ पति सुंदरी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष नीलम जैन, अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव चित्रा जैन, कमलेश अरोरा, बबीता जैन, एकता गर्ग एवं संस्था के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। प्रतियोगिता मे निर्णायक मीना सनोदिया ने निर्णय दिया। करवा चौथ पति-पत्नी की खूबसूरत अटूट रिश्ते की गवाही देता है। करवा चौथ व्रत मे विवाहित महिलाएं सोलह श्रंगार कर पति की दीर्घायु स्वास्थ्य एवं अखंड सौभाग्य के लिए गौरी और गणेश की विधि विधान से पूजा करती हैं। और फिर चंद्रमा को अर्घ देती है इस व्रत मे महिलाएं उपवास सहित एक समूह में बैठकर चौथ पूजा के दौरान गीत गाती हैं और थालियो की फेरी करती हैं। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ प्रदान करती हैं। तत्पश्चात पति के चरण स्पर्श एवं घर में सभी वरिष्ठजन सास ससुर के चरण स्पर्श करती है। अपनी सास को करवा उपहार में देती है और आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा जैन द्वितीय स्थान सोनिया भटनागर, सीमा जैन एवं तृतीय स्थान चंचल कछ्या एवं मीना चौरसिया, बबीता गुप्ता ने प्राप्त किया।
पारुल गर्ग, बंदना कोर, शेफाली, आशी दुबे, रश्मि पवार, सुनीता सिसोदिया, रीना अग्रवाल, सुजाता यदुवंशी, कमलेश अरोरा, अंजली शर्मा, पूनम महाने, बबीता गुप्ता, रश्मि भसीन, माही जैन, मनीषा सिंघल, रितु शर्मा, रितु सलूजा, नीलम चौहान, अभिरुचि जैन, आभा जैन, नीलम के भी सराहनीय प्रयास रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









