स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Nov 07 2020

ग्वालियर। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ ग्वालियर द्वारा शनिवार को स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर जिले के हेड क्वार्टर ओपन रोवर क्रू रोवर विद्यालय के स्काउटर गाइडर ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह जादौन जिला मुख्य आयुक्त ग्वालियर श्रीमती रेशु राजावत उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश मदन मोहन गुप्ता, ईएसओसी ग्वालियर सुनील दत्त उपाध्याय, जिला सचिव ग्वालियर, सुरेश चंद शर्मा, डीटीसी ग्वालियर श्रीमती आशा सिंह, डीओसी गाइड श्रीमती आशा सिंह  गाइड का विशेष सहयोग रहा। रोवर्स रेंजर्स के रक्तदान उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह डीओसी ग्वालियर द्वारा किया गया।