पुताई करते में नीचे गिरा हुई मौत
Nov 06 2020
ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के रिसाला बाजार में एक घर में रंग-रोगन कर रहा मजदूर नसेनी से अननियंत्रित होकर गिर घायल हो गया था। शुक्रवार अलसुबह उसकी जयारोग्य अस्पताल में मौत हो गई। मुरार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नदी पार टाल निवासी चंदन कुमार(45) पुत्र जगदीश कुमार मजदूरी करता था। 28 अक्टूबर को रिसाला बाजार में रहने वाले मोहन सिंधी के घर की पुताई कर रहा था। अचानक से उसका नसेनी से संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह जमीन पर आ गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे इलाज के लिए तत्काल जेएएच में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मिलतेही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
रात को अचानक हालत और बिगड़ गई। मजदूर की मौत हो गई। आज सुबह शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। मृतक के परिजनों ने कहा कि हमारी कमाई का एकमात्र सहारा चंदन ही था। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग भी की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









