शहर को ओडऩे लगी धुंध की चादर, बढ़ेगी सदी

Nov 06 2020

 ग्वालियर। नवंबर के आगाज के साथ ही जिस तरह ठंड असर दिखा रही है, उसे देखते हुए कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना लग रही है। तीन साल पहले वर्ष 2017 में जरूर रात का पारा नौ डिग्री तक गिर गया था। तब लोगों ने कड़ाके की ठंड महसूस की थी। लिहाजा यह माना जा रहा है आने वाले दिनों में ठंड रिकार्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो नवंबर माह में भले ही ठंड का ज्यादा असर न हो।
मानसून की नम हवाओं की जगह उत्तर की हवाएं बहने से मौसम सुहाना जरूर हो गया है। सतही हवाएं दक्षिण और उत्तर पूर्वी हो जाएं तो मौसम और भी सुहाना हो जाता है। सुबह के समय शहर को धुंध की सफेद चादर ओड़े दिखाई दे रही है।