प्रेस पर हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
Nov 05 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की रिहाई एवं महाराष्ट्र्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शहर के पत्रकारों के साथ प्रबुद्ध वर्ग ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम किशोर कन्याल ने ज्ञापन ग्रहण।किया।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। जिसका जीता-जागता उदाहरण है हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी को द्वेशपूर्ण कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक गिरफ्तार किया जाना है, वो भी एक ऐसे मामले में जिसे लगभग दो वर्ष पूर्व बंद किया जा चुका था। इस विद्वेषपूर्ण कार्रवाई से अभिव्यक्ति की आजादी एवं प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा हो गया है। महाराष्ट्र सरकार की यह कार्रवाई मीडिया के कार्य में बेवजह दखलंदाजी करते हुए उसे कुचलने की मंशा से की गई प्रतीत होती है।
इसे लेकर पूरे देशभर में आक्रोश व्याप्त है। जिसको देखते हुए ग्वालियर में पत्रकार साथियों, लेखक और साहित्यकारों सहित शहर के प्रबुद्व नागरिक अपना विरोध दर्ज कराते हुए अर्नब गोस्वामी की रिहाई के साथ दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई एवं महाराष्ट्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हैं। सभी लोग पहले रानी लछमी बाई की समाधि।पर एकत्रित हुए यहां मौन प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को गयपन सौंपा गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









